एसपी आवास की सुरक्षा में तैनात जवान ने निभाई मानवता की मिसाल

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): मानवता और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए एसपी आवास की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल दिलीप कुमार सेरणा (बेल्ट नंबर 516) ने समय पर रक्तदान कर एक 15 वर्षीय बालिका की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार बाकरा निवासी कृष्णा कुमारी पुत्री स्वर्गीय छगना राम पिछले कई दिनों से राजकीय अस्पताल जालोर में उपचाराधीन है। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसके लिए तत्काल एबी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता बताई। रक्त उपलब्ध नहीं होने पर परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से रक्तदाताओं से सहयोग की अपील की। अपील की जानकारी मिलते ही एसपी आवास पर सुरक्षा ड्यूटी निभा रहे कांस्टेबल दिलीप कुमार सेरणा बिना विलंब किए राजकीय अस्पताल जालोर पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान किया। समय पर रक्त मिलने से चिकित्सकों ने बालिका का उपचार जारी रखा। अस्पताल सूत्रों के अनुसार अब कृष्णा कुमारी की स्थिति स्थिर है। बालिका के परिजनों ने भावुक होकर कांस्टेबल दिलीप कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके रक्तदान से उनकी बेटी को नया जीवन मिला है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने भी पुलिस जवान के इस सराहनीय और मानवीय कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। कांस्टेबल दिलीप कुमार सेरणा का यह सेवा भाव यह संदेश देता है कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!