धरती का श्रृंगार हैं वृक्ष: भाटी

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): कोटड़ा स्थित चिंकारा संस्थान मुख्यालय में संस्थान द्वारा संचालित श्री हरि महाविद्यालय एवं पातालेश्वर पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राज्य सरकार के 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करड़ा थानाधिकारी शिवराज सिंह भाटी ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों से अधिकाधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि "वृक्ष धरती का श्रृंगार हैं और मानव जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संरक्षण एवं आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।" इस अवसर पर एएनटीएफ प्रभारी उप निरीक्षक अल्ताफ हुसैन, समाजसेवी बीरबल राम पुनिया, सुखराम खोखर, सहायक उपनिरीक्षक कालूराम, प्राचार्य डॉ.भजन लाल बिश्नोई, डॉ.विमला बिश्नोई, प्रधानाचार्य भेराराम बिश्नोई, ओमप्रकाश बिश्नोई, सुखराम सुथार, मंगलाराम गोदारा, मोहन लाल मेघवाल, अशोक कुमार सोलंकी, जयंतीलाल, आसुराम, कालूराम, अरुण कुमार, हनुमान राम बिश्नोई, रिंकल जोशी, अनिता बिश्नोई, मांगीलाल लोहमरोड़, श्रवण कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए तथा उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!