श्याम फाउंडेशन करेगा रामदेवजी व सुंधा माता पैदल यात्रियों की सेवा

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): श्री रामदेवजी एवं श्री सुंधा माता के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकलने वाले श्रद्धालुओं की सेवा एवं सहायता के उद्देश्य से श्याम फाउंडेशन ने विशेष सेवा दल का गठन किया है। फाउंडेशन के अध्यक्ष निलेश भाई सोनी ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेवा दल में उपाध्यक्ष महेश, मंत्री गौरव माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष हरीश मोदी, तथा राहुल वैष्णव, लक्ष्मण सुथार, नरेश पुरोहित, सागर सहित अनेक कार्यकर्ता जुड़े हुए हैं। यह टीम पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय रहेगी। श्याम फाउंडेशन द्वारा पैदल यात्रियों के लिए दवाइयों की व्यवस्था, भोजन, विश्राम एवं ठहरने की सुविधा के साथ-साथ किसी भी प्रकार की आपातकालीन सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। संस्था का उद्देश्य यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं सेवा भाव से परिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है।फाउंडेशन ने क्षेत्रवासियों से भी अपील की है कि वे सेवा कार्यों में सहयोग देकर धार्मिक यात्रा को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!