एयरपोर्ट थाना प्रभारी विनोद वर्मा का सीएलजी सदस्यों ने किया सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: शुक्रवार शाम को एयरपोर्ट थाना परिसर में थाना प्रभारी विनोद वर्मा का सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) के सदस्यों द्वारा सम्मान एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीएलजी सदस्यों ने विनोद वर्मा का माल्यार्पण, साफा एवं दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। सम्मान समारोह में श्रीमती सीमा शर्मा, राजू सोनी, माधव स्वामी, मोहन जांगिड़, प्रदीप सक्सेना, विनोद व्यास, रविन्द्र, साहिब सिंह, राजेंद्र सिंह सहित अन्य सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि विनोद वर्मा के नेतृत्व में एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और जनसहभागिता को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!