कोटपूतली (ईशाक खान): कस्बे के गोपालपुरा रोड़ स्थित मेघवाल वेलफेयर सोसायटी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई है। सोसायटी द्वारा क्षेत्र के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के तहत सोसायटी के पदाधिकारियों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कांवरनगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चानचकी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चानचकी बस्ती, राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय विद्यालय रामसिंहपुरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय शालू रावत व राजकीय प्राथमिक विद्यालय शेखुपर का दौरा किया गया। इन सभी विद्यालयों में जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी आवश्यक सामग्री बांटी गई। कार्यक्रम के दौरान सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने सोसायटी के इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से ग्रामीण और अभावग्रस्त क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा के प्रति नया संबल मिलता है। इस दौरान अध्यक्ष नेमीचंद सिरोहीवाल, संरक्षक बदलूराम, सचिव प्रकाशचंद बायला, पूर्व व्याख्याता ओमप्रकाश वर्मा समेत अन्य मौजूद रहें।
मेघवाल वेलफेयर सोसायटी द्वारा विभिन्न विद्यालयों में शिक्षण सामग्री का वितरण
By -
July 23, 2026
0
Tags: