नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक युवक को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी रामसिंह पुत्र मंगलराम (43) साल, निवासी कोलाहेडा। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध देशी शराब के 44 देशी शराब के पव्वे जब्त किया है। थानाधिकारी रोहिताश कुमार ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह और बानसूर डीएसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे मादक पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही में आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस ने कोलाहेडा पुलिया के रास्ते से जा रहे युवक को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उससे अवैध देशी शराब के 44 पव्वे मिले। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी रामसिंह पुत्र मंगलराम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि यह कार्यवाही मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार आबकारी अधिनियम अभियान के तहत की गई है। पुलिस कार्यवाही के बाद थाना ईलाके में अवैध रूप से शराब बेचने वाले संचालको में हड़कंप मच गया।
3/related/default