महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर भव्य कलश यात्रा व मूर्ति स्थापना समारोह का होगा आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): कस्बे के सुंदरपुरा रोड़ स्थित राजा दक्ष प्रजापति छात्रावास परिसर में सोमवार, 27 जुलाई को प्रजापति समाज द्वारा भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। राजा दक्ष छात्रावास विकास समिति और समस्त प्रजापति समाज के तत्वाधान में कुम्हार प्रजापत समाज के आराध्य गुरु महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती के अवसर पर भव्य मूर्ति स्थापना एवं अनावरण समारोह आयोजित होगा। साथ ही छात्रावास के मुख्य द्वार पर विघ्नहर्ता श्री गणेश जी सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमायें भी विधि-विधान से स्थापित की जायेंगी। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8ः15 बजे शहर के मुख्य मार्ग कृष्णा टॉकिज के सामने स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से होगी। यहाँ से महिलाओं द्वारा एक विशाल एवं मंगल कलश यात्रा निकाली जायेगी, जो क्षेत्र में मंगल प्रवेश करते हुए सुंदरपुरा रोड़ स्थित छात्रावास परिसर पहुंचकर संपन्न होगी। इस धार्मिक महोत्सव का मुख्य आकर्षण महिलाओं द्वारा सिर पर धारण किए जाने वाले मंगल कलश और विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां रहेंगी। समिति के अध्यक्ष बस्तीराम ठेकेदार प्रजापत मोरदा ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस पुण्य अवसर पर मुख्य आयोजनों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य प्रतिमा स्थापना एवं अनावरण, विशेष पूजन एवं हवन, अतिथि सम्मान समारोह और समाज के गणमान्यजनों का प्रेरणादायी उद्बोधन शामिल रहेगा। समारोह के समापन पर विशाल महाप्रसादी (भंडारे) का आयोजन किया जायेगा। समारोह की अध्यक्षता महामण्डलेश्वर महंत श्री पुरुषोत्तम दास जी महाराज (श्री श्री 1008 श्री जनार्दन दास जी महाराज मंदिर, नारायणपुर) करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के संरक्षक सेवानिवृत्त एसडीएम बीएल बासनीवाल, कोषाध्यक्ष महेश प्रजापति, सचिव कमलेश प्रजापत, सलाहकार मामचंद ठेकेदार, सह-कोषाध्यक्ष कैलाश प्रजापति व सह-सचिव यादराम प्रजापति सहित समाज की पूरी कार्यकारिणी दिन-रात जुटी हुई है। साथ ही संरक्षक माधाराम प्रजापति पाथरेड़ी, रोहिताश कुमावत बनेठी, रिटायर्ड एसआई बनवारी लाल प्रजापत, सहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री, प्रचार मंत्री व मीडिया प्रभारी धर्मवीर कुमावत एवं राजेश प्रजापति सहित समस्त प्रजापति समाज द्वारा अपना योगदान दिया जा रहा हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!