दूध मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान जारी, पांच खाद्य नमूने लिए*

AYUSH ANTIMA
By -
0


खैरथल-तिजारा (जयबीर सिंह): आयुक्तालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, जयपुर के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे दूध के विशेष अभियान के तहत मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भिवाड़ी एवं मुंडावर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दूध, दही और पनीर के कुल पांच नमूने संग्रहित किए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अरविंद गेट ने बताया कि शिकायत के आधार पर भिवाड़ी स्थित मनसा चौक के श्री श्याम रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट से दही एवं पनीर के नमूने लिए गए। साथ ही परिसर में साफ-सफाई का अभाव पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत संचालक को स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश जारी किए गए। इसके उपरांत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ग्राम बल्लूवास, तहसील मुंडावर स्थित सखी मिल्क प्रोड्यूसर प्राइवेट लिमिटेड डेयरी, श्री श्याम डेयरी एवं दिया डेयरी पर कार्रवाई करते हुए मिश्रित दूध के तीन नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। डॉ.गेट ने बताया कि जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट की रोकथाम के उद्देश्य से विशेष अभियान आगामी चार दिनों तक लगातार जारी रहेगा। अभियान के दौरान संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच की जाएगी तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!