नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): उपखंड के धामेड़ा रोड पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरडी में मंगलवार को वृक्षारोपण को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। एसडीएम दिनेश शर्मा ने शिक्षकों व विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधे रोपे और "पेड़ बचाओ, पर्यावरण बचाओ" का संदेश दिया।एसडीएम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ लगाना ही काफी नहीं है, उनकी बच्चों की तरह निरंतर देखभाल जरूरी है। उन्होंने कहा कि आपका पर्यावरण संरक्षण का यह प्रयास इसी तरह लगातार जारी रहे। ग्रामवासियों से अपील की कि वे भी अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को बचाने में सहयोग करें।इस दौरान कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक डॉ. भीम सिंह जाट ने विद्यालय को 100 से अधिक पौधे भेंट किए। इन्हें ग्रामवासियों एवं विद्यार्थियों में3 वितरित किया गया और सभी को संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।एसडीएम ने डॉ. भीम सिंह द्वारा पिछले 5 साल में लगाए गए 100 पेड़ों के संरक्षण की सराहना की। बताया कि गत वर्ष वितरित 100 पौधे भी आज सुरक्षित हैं और हरे-भरे हैं। पेड़ पाकर विद्यार्थियों और ग्रामवासियों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजकुमार यादव, सब नोडल अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, शाला प्रभारी भूपेंद्र शर्मा, जगदीश सैनी, महेश शर्मा, सुरेश यादव, कैलाश सैनी, कमलेश मीणा, रामकिशन मीणा सहित ग्रामवासी रामकरण यादव, शीशराम गुर्जर, लीलाराम, राम सिंह सैनी, महेश सैनी, कृपाल शर्मा, सूरज यादव, समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
एसडीएम दिनेश शर्मा ने शिक्षकों व विद्यार्थियों के साथ मिलकर किया पौधारोपण
By -
July 21, 2026
0
Tags: