सीकर/जयपुर (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले के गांव गनेड़ी मे श्री जानकीनाथ मंदिर की भूमि को हड़पने व मंदिर के महंत के चरित्र हनन को लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा के हिन्दू गौरक्षा सभा प्रदेश महामंत्री पंडित नंदकिशोर शर्मा दयालपुरा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के गृहमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि किसी भी संत का चरित्र ही उसकी पूंजी होती है। जिस तरह से एक घिनौनी साजिश के तहत संत का चरित्र हनन किया गया, इसको लेकर महासभा आक्रोश व्यक्त करती है। संत का चरित्र हनन करने वालों पर कानून की कठोर धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए। पुजारी परिवार व उसके सेवकों पर दर्ज मुकदमों को वापिस लिया जाए व पुजारी परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जावे। जो भूमाफिया इस घिनौने प्रकरण को अंजाम देने में शामिल हैं, उनको तुरंत गिरफ्तार किया जावे व सरकार एक कठोर कानून लेकर आये कि मंदिर माफी की जमीन पर कोई भी भूमाफिया कब्जा करने से पहले सौ बार सोचे व पुजारियो को संरक्षण मिल सके। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानिया, विमल शर्मा जयपुर, प्रकाश शर्मा, उमेश शर्मा, पंकज शर्मा आदि थे ।
3/related/default