विवाद में बेटे ने कुल्हाड़ी से की पिता की हत्या, गांव में दहशत

AYUSH ANTIMA
By -
0


पांचू/बीकानेर (मुकेश रामावत): नोखा उपखंड क्षेत्र में एक हफ्ते के अंदर हत्या की दूसरी वारदात से लोगों में दहशत है। पांचू थाना इलाके के जांगलू गांव में रविवार रात को पिता-बेटे के झगड़े ने खूनी रूप ले लिया। 

*कुल्हाड़ी के वार से गई जान* 

पुलिस के अनुसार जांगलू गांव की एक ढाणी में 50 वर्षीय गंगाविशन बिश्नोई और उनके बेटे राजाराम बिश्नोई के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि गुस्से में आए राजाराम ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों की वजह से गंगाविशन की मौके पर ही मौत हो गई।  

*पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार* 

घटना की खबर मिलते ही सीओ जर्नैल सिंह और पांचू थानाधिकारी अरविंद ईश्वर जांगिड़ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए पां चू अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। आरोपी बेटे राजाराम को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया है।  

*5 दिन में दूसरी हत्या, बढ़ी चिंता*  

गौरतलब है कि इससे पहले नोखा के पंचारिया चौक में भी भाई ने भाई की हत्या कर दी थी। एक सप्ताह में दो हत्या की घटनाओं के बाद नोखा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में रोष और डर दोनों है। पुलिस का कहना है कि हत्या के सही कारणों की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!