खैरथल (जयबीर सिंह): हमारी संस्कृति फाउंडेशन की संस्थापिका शिवानी शर्मा के नेतृत्व में फाउंडेशन की पूरी टीम ने विनोद कुमारी सागवान को पुनः प्रधान बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से विनोद कुमारी सागवान का शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शिवानी शर्मा, सोना देवी, गोमती, शिमला, भगवती, पूनम, रोशनी, कोमल, रेखा सहित अनेक महिलाओं ने भाग लिया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। संस्थापिका शिवानी शर्मा ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि विनोद कुमारी सागवान आगे भी क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के कार्य पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करती रहेंगी। उपस्थित सभी महिलाओं ने उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।
प्रधान बनने पर विनोद कुमारी सागवान का सम्मान, हमारी संस्कृति फाउंडेशन ने दी शुभकामनाएं
By -
July 20, 2026
0
Tags: