शाला संबल ऐप के विरोध में स्कूल शिक्षा परिवार ने सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0

खैरथल (अमित शर्मा): शाला संबल ऐप के विरोध में स्कूल शिक्षा परिवार के पदाधिकारियों एवं निजी विद्यालय संचालकों ने सोमवार को जिला कलेक्टर तथा जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ऐप को वापस लेने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में कहा कि वर्तमान स्वरूप में शाला संबल ऐप के कारण निजी विद्यालयों पर अनावश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी बोझ बढ़ रहा है। इससे शिक्षकों का अधिक समय ऑनलाइन कार्यों में व्यतीत हो रहा है, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से ऐप की अनिवार्यता समाप्त करने तथा इस संबंध में पुनर्विचार करने की मांग की। स्कूल शिक्षा परिवार के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के पक्षधर हैं, लेकिन ऐसी व्यवस्था लागू की जानी चाहिए जो विद्यालयों के सुचारु संचालन में बाधा न बने। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेगा। स्कूल शिक्षा परिवार के जिला अध्यक्ष अनूप सिंह यादव के नेतृत्व में ज्ञापन सोपा गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!