सूरौठ/करौली (प्रमोद तिवाड़ी): राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर के संयोजन में चल रही प्रारंभिक शिक्षा के शारीरिक शिक्षकों की 3 दिवसीय शैक्षिक संगोष्ठी का शनिवार को बयाना रोड स्थित रोशनी बंधन मैरिज गार्डन में समापन समारोह आयोजित हुआ। संगोष्ठी की संयोजक प्रधानाध्यापक मंजू शर्मा, शारीरिक शिक्षक सुरेंद्र सिंह राजावत व नरेंद्र बाबा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी करौली सर्वेश कुमार गुप्ता रहे। अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हिंडौन सीमा जादोन ने की। एसीबीओ दयाल सिंह सोलंकी, पीईईओ अनिता कुमारी, संगोष्ठी पर्यवेक्षक प्रधानाचार्य लकी शर्मा, पूर्व खेल प्रभारी ओम प्रकाश शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा के खेल प्रभारी मुकेश चंद शर्मा, ऑनलाइन प्रभारी वरुण सिंह, प्रारंभिक शारीरिक शिक्षा संघ के अध्यक्ष हरीश पाठक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार गुप्ता ने कहा शरीर से स्वस्थ खिलाड़ी ही खेलो में राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओ में अपना स्थान पक्का कर सकता हैं। शारीरिक शिक्षक का अनुशासन में रहकर विद्यार्थियों को खेल व पढ़ाई में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। शारीरिक शिक्षक युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का प्रचार प्रसार करें। अध्यक्ष ने स्वच्छ भारत हिट भारत स्लोगन को अमल में लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शारीरिक शिक्षक के संस्था प्रधान को विशेष सहयोग करने से विद्यालय अच्छा चलता है। दयाल सिंह सोलंकी ने कहा शारीरिक शिक्षक की प्रार्थना सभा से छुट्टी तक अनुशासन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। जिले के शारीरिक शिक्षकों की संगोष्ठी के तीसरे दिवस के प्रथम सत्र की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुई। खेल गतिविधियों एवं शारीरिक शिक्षा के उन्नयन व खेल नियमों की बारीकिय वार्ताकार वीरेंद्र सिंह राजावत, भूपाल सिंह (हॉकी), शशि शर्मा (राइफल शूटिंग), दिनेश चंद शर्मा, गगन शर्मा (बास्केटबॉल), राजकुमार सांवरिया (शतरंज), समिन्दर सिंह, विक्रम सिंह (सॉफ्टबॉल), सुरेंद्र सिंह (नेटबॉल), कैलाश जाट, विष्णु (कुश्ती), हरीश (कबड्डी) ने खेलों के संबंध में विभिन्न जानकारियां देते हुए सदन में पूछे गए प्रश्नों का संतुष्टि पूर्वक जवाब दिया। मंच संचालन फिजिकल टीचर हरीश पाठक ने किया। संयोजक ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर महेंद्र गौतम, वेदरतन जैमर्नी, योगेंद्र सुल्तानोत, विक्रम, राजू, सुनील यादव, राम लखन मीणा, भगत सिंह बेनीवाल, प्रहलाद गौड, दिनेश शर्मा, खेमचंद पाठक, नवल सिंह आदि उपस्थित रहे।
शरीर से स्वस्थ खिलाड़ी ही राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना स्थान पक्का करता है: सर्वेश कुमार गुप्ता
By -
July 18, 2026
0
Tags: