सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं का भव्य सम्मान, अरनिया मंडल ने बढ़ाया हौसला

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): भाजपा अरनिया मंडल की ओर से ग्राम पंचायत करेड़ा बुजुर्ग में सरकारी सेवा में चयनित युवाओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती एवं शिक्षक भर्ती में चयनित छह युवाओं का सम्मान कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत करेड़ा बुजुर्ग के पांच युवाओं का चयन राजस्थान सरकार की सबसे बड़ी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती की अंतिम सूची में हुआ है, जबकि एक छात्र का चयन शिक्षक पद पर हुआ है। युवाओं को सरकारी सेवा के प्रति प्रेरित करने और उनकी सफलता को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में अरनिया मंडल अध्यक्ष शिवराज गुर्जर के नेतृत्व में चयनित युवाओं को दुपट्टा, माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले युवाओं में सावन कुमार शर्मा, विवेक कुमार शर्मा, रमेश चौधरी, शंकर कुंदरवाल, अमर सिंह चौधरी, मानसिंह कोठयारी और गणेश चौधरी शामिल रहे। ग्रामीणों ने भी सभी चयनित युवाओं का माला पहनाकर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। करेड़ा बुजुर्ग के मुख्य बाजार में आयोजित इस समारोह में पूर्व महामंत्री दिनेश चौधरी, अशोक सोनी, द्वारका सेन, गोविंद नारायण शर्मा, रामप्रसाद कुणाल, एसटी मोर्चा अध्यक्ष रामजीलाल मीणा, सत्यनारायण कुमावत, सतीश कुमार शर्मा, रामनारायण कुमावत, चतुर्भुज कुमावत, प्रधानाचार्य भवानी शंकर, शिवकुमार जांगिड़, सुरेश शर्मा, कैलाश चौधरी, राजेश सेन, वरुण शर्मा, शंकर लांगड़ी और जगदीश मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!