निवाई (लालचंद माली): कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में 26 जुलाई को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, निवाई के तत्वावधान में शहीद स्मारक, निवाई पर कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा एवं नगरवासी शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करेंगे। परिषद की ओर से समस्त पूर्व सैनिकों एवं निवाई क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर कारगिल के अमर वीरों को श्रद्धासुमन अर्पित करने का आग्रह किया गया है। परिषद का कहना है कि कारगिल विजय दिवस देश के उन जांबाज सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। परिषद ने सभी नागरिकों से समय पर शहीद स्मारक पहुंचकर राष्ट्रभक्ति और वीर जवानों के सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा किया जाएगा।
कारगिल के वीरों को नमन, निवाई का शहीद स्मारक बनेगा श्रद्धा का केन्द्र
By -
July 24, 2026
0
Tags: