51 किलो माला, 51 फीट साफा... जन्मदिन बना शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने बताया—'नेता नहीं, संगठन की असली ताकत

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): पूर्व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष एवं जिला मंत्री अंकुर गुप्ता का जन्मदिन शुक्रवार को जैन पैराडाइज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी, उत्साह और शक्ति प्रदर्शन के माहौल में मनाया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बीच सामूहिक रूप से केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान अंकुर गुप्ता को 51 किलो फूलों की विशाल माला पहनाई गई और 51 फीट का साफा बांधकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। आयोजन पूरे समय राजनीतिक चर्चाओं और संगठनात्मक ताकत के प्रदर्शन का केंद्र बना रहा।कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंकुर गुप्ता के संगठनात्मक कार्यकाल की खुलकर सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने हमेशा भाजपा को अपना परिवार मानकर कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की परंपरा निभाई। उनके कार्यकाल में प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान मिला और संगठन के लिए ईमानदारी व समर्पण के साथ कार्य हुआ। वक्ताओं ने कहा कि अंकुर गुप्ता किसी भी कार्यकर्ता की समस्या को अपनी समस्या मानते हैं और उसके समाधान के लिए स्वयं आगे आते हैं। यही कारण है कि आज भी उनका कार्यकाल कार्यकर्ताओं के बीच याद किया जाता है। नेताओं ने यह भी कहा कि गुप्ता कार्यकर्ताओं के हितों को सर्वोपरि रखते हैं और आवश्यकता पड़ने पर अपनी ही पार्टी के नेताओं के सामने भी कार्यकर्ताओं की आवाज मजबूती से उठाने से पीछे नहीं हटते। अपने संबोधन में अंकुर गुप्ता ने कहा कि "कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं और संगठन की नींव के पत्थर हैं। जिस पार्टी की नींव मजबूत होती है, वही पार्टी लंबे समय तक मजबूत और सफल रहती है।" इस संदेश के साथ कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता का प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी, जयपुर नगर निगम पार्षद अंकित वर्मा, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा, वरिष्ठ पार्षद परसराम कुमावत, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह जयसिंहपुरा, राजकुमार करनाणी, संजय वर्मा, रामविलास बलाई, बाबूलाल सैनी, गिर्राज जाट, करण सिंह राजावत, जयनारायण कुमावत, कमलेश सैनी, जितेंद्र सेन एडवोकेट, ओमप्रकाश वर्मा, गोवर्धन जैन, नंदन पारीक, मदन लाल वर्मा, लक्ष्मण खटाना सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन के दौरान लगातार नारेबाजी, स्वागत और सम्मान का सिलसिला चलता रहा, जिससे पूरा माहौल राजनीतिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!