बीकानेर (मुकेश रामावत): बीछवाल थाना इलाके में बने पुलिस क्वार्टर में बुधवार को एक पुलिस निरीक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक पुलिस निरीक्षक श्रवण कुमार बिश्नोई थे, जिनकी वर्तमान पोस्टिंग जयपुर सीआईडी सीबी में थी। उन्होंने अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
3/related/default