नीमराना: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी, नीमराना के संयुक्त तत्वावधान में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया तथा केंद्र सरकार के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना रोष व्यक्त किया गया। धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज़ को लाठी के बल पर दबाने का प्रयास लोकतंत्र के मूल्यों के विरुद्ध है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी हमेशा छात्रों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। छात्रों की ज़िन्दगी से हुए खिलवाड़ और उन पर बरसी एक-एक लाठी का हिसाब होगा। देश में आज प्रजातंत्र ख़त्म है, संसद में विपक्ष को बोलने तक नहीं दिया जा रहा है, बच्चों को बर्बरता से पीटा जा रहा है। देश संविधान नहीं आरएसएस भाजपा के छुपे हुए एजेण्डे के हिसाब से चलाया जा रहा है और यही कारण है कि आज देश के युवाओं का भविष्य अंधेरे के गर्त में डूबा हुआ है और कांग्रेस पार्टी देश के युवाओं के साथ सड़क पर है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शैतान सिंह मीणा, जिला महासचिव एडवोकेट धर्मवीर सिंह रेवाड़िया, जिला सचिव कर्मपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेदप्रकाश सैनी, नीमराना नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद चर्खिया, मंजीत सामरिया, अधिवक्ता रविंद्र सांमरिया, देवेंद्र, अशोक दौराता, इंदर सिंह, गजेंद्र सिंह जलालपुरिया, मीडिया प्रभारी प्रशांत शर्मा, एडवोकेट रामनिवास सांमरिया, सतीश निमोरिया, जितेंद्र, राजेश मीणा, मुकेश निर्मल, सुनील, वीर सिंह यादव, पीतांबर संदीप उमरावगढ़, कैप्टन राजवीर यादव, संजय सैनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।