नंदी शाला में मनाया विप्र सेवा का स्थापना दिवस: सेवा, संस्कार, सामाजिक समर्पण एवं संगठन विस्तार को समर्पित स्थापना दिवस समारोह

AYUSH ANTIMA
By -
0

झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): देश भर में चर्चित ब्राह्मण महापंचायत ने कार्यक्रम का आयोजन करने वाले ब्राह्मण समाज की अग्रणी संस्था विप्र सेना ने 6 वर्ष पूर्ण कर नव स्थापना दिवस मनाया। विप्र सेना राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बसावतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन का स्थापना दिवस गणेश मंदिर मार्ग पर नंदी शाला में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पूरे प्रदेश में "प्रदेशव्यापी सेवा एवं संस्कार अभियान" के रूप में मनाया। इस अवसर पर नंदी शाला में नंदियों को भोग प्रसाद्दी लगाई गई। इसी कड़ी में वृक्षारोपण एवं चीटियों को दाना डालकर अलग ही प्रकार से कार्यक्रम को मनाया गया। विप्र सेना जिला अध्यक्ष गुलजारी लाल शर्मा ने बताया कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए संगठन के धर्मनिष्ठ प्रकोष्ठ द्वारा मंदिरों एवं मठों से जुड़े संतों एवं पुजारियों की समस्याओं के समाधान हेतु नियमित संवाद स्थापित किया जाता है तथा "सनातन धर्म परिषद" जैसे आयोजनों के माध्यम से धर्म, संस्कृति एवं समाजहित से जुड़े विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 19 जुलाई का "प्रदेशव्यापी सेवा एवं संस्कार अभियान" विप्र सेना की सेवा परंपरा को और अधिक सशक्त करेगा तथा संगठन की समाज के प्रति प्रतिबद्धता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का कार्य करेगा। इस कार्यक्रम में ब्राह्मण नेता शिवचरण पुरोहित, भामाशाह सुरेंद्र अग्रवाल, डॉ.नवीन बंसल, बालमुकुंद शर्मा, महावीर भैड़ा गुड्डा, समाजसेविका तेजस्विनी शर्मा, पूर्व उप सभापति पवन पुजारी, शिक्षाविद सुरेंद्र शर्मा, पार्षद प्रदीप सैनी, मनोज व्यास, लीलाधर पुरोहित, पार्षद संजय पारीक, इमरान, मास्टर पवन शर्मा, शिव शंकर शर्मा, आदि उपस्थित रहे। इसी कड़ी में डॉ.भावना शर्मा एवं नंदी सेविका सपना राणासरिया ने सारे कार्यक्रम का संयोजन किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!