कंवरसेन लिफ्ट नहर पर अवैध पानी भराई रोकने गई टीम पर हमला, संविदा कर्मचारी गंभीर घायल

AYUSH ANTIMA
By -
0


महाजन/बीकानेर (मुकेश रामावत): कंवरसेन लिफ्ट नहर से अवैध रूप से पानी की चोरी रोकने निकली जल संसाधन विभाग की टीम पर शुक्रवार देर रात हमला हो गया। लालेरा और महाजन के बीच हुई इस वारदात में एक संविदा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। कनिष्ठ अभियंता चिमन सिंह गुर्जर के नेतृत्व में गश्ती दल नहर किनारे निरीक्षण कर रहा था। इसी दौरान टीम को नहर में साइफन लगा मिला। जब दल साइफन के जरिए खेतों में जा रहे पानी को रोकने पहुंचा तो वहां मौजूद खेत मालिक और 3-4 अन्य लोगों ने अचानक हमला कर दिया। हमले में अरजनसर निवासी संविदाकर्मी ओमप्रकाश शर्मा पुत्र मंगीलाल शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सहायक अभियंता ललित किशोर स्वामी मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत महाजन अस्पताल में भर्ती करवाया। गश्ती दल ने मौके से पानी चोरी में प्रयुक्त मोटर, पंप और अन्य सामान जब्त कर लिया। इसके बाद महाजन थाने में आरोपियों के खिलाफ परिवाद सौंपा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी आरोपी लालेरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कंवरसेन लिफ्ट नहर से रात के समय साइफन और मोटर लगाकर पानी चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। विभाग इसे रोकने के लिए लगातार गश्त कर रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!