अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी सौरभ कस्मा का पिलानी में भव्य अभिनंदन

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी सौरभ कस्मा की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार खेल उपलब्धि के उपलक्ष्य में शुक्रवार शाम पिलानी में स्थानीय नागरिकों की ओर से भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पिलानी क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इस दौरान सौरभ कस्मा का माल्यार्पण, साफा पहनाकर एवं नगद पुरस्कार भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश मेघवाल (पूर्व प्रधान एवं सदस्य, जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति) रहे, जबकि अध्यक्षता धर्मेंद्र नेहरा, जिला महामंत्री, भाजपा किसान मोर्चा झुंझुनूं ने की। कार्यक्रम का संयोजन डॉ.नवीन कुमार ठोलिया, जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा किसान मोर्चा ने किया। समारोह में अनीता जांगिड़, बबीता कादयान, बिरमा देवी (पूर्व प्रधान, पंचायत समिति पिलानी), जगदीश शर्मा, राजेंद्र (उपप्रधान, पंचायत समिति पिलानी), डॉ.विनोद बेनीवाल, विष्णु शर्मा, शिवानी नेहरा, हर्षवर्धन सिंह शेखावत (मंडल अध्यक्ष, भाजपा), विकास डुमोली (प्रदेश अध्यक्ष, हिन्दू क्रांति सेना), अनिल कुल्हार, हीरालाल नायक, कैप्टन रामसिंह नेहरा एवं सेवानिवृत्त डीआईजी छाजूराम सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि कैलाश मेघवाल ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं का सामूहिक सम्मान होना चाहिए, ताकि युवाओं का मनोबल बढ़े और वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए समाज की सहभागिता को आवश्यक बताया। इस अवसर पर सीबीएसई मास्टर ट्रेनर राजन शर्मा ने युवाओं एवं अभिभावकों के बदलते व्यवहार पर प्रकाश डालते हुए आपसी जुड़ाव और सकारात्मक संवाद की आवश्यकता पर बल दिया। समारोह के दौरान युवा क्रिकेट खिलाड़ी दीपाली सोलंकी, राजन शर्मा, रामावतार कुल्हरी, ओमवीर पूनिया सहित अनेक पूर्व एवं वर्तमान खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!