स्वर्गीय गवरी देवी, धर्मपत्नी स्वर्गीय टीकमदास जी माहेश्वरी की ग्यारह माह की छांट की रस्म रविवार को श्रद्धा, आस्था एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): स्वर्गीय गवरी देवी, धर्मपत्नी स्वर्गीय टीकमदास जी माहेश्वरी की ग्यारह माह की छांट की रस्म रविवार को श्रद्धा, आस्था एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुई। धानेरा के विद्वान पंडित हितेश महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना एवं छांट की रस्म संपन्न करवाई। इस दौरान परिवारजनों एवं समाजबंधुओं ने दिवंगत गवरी देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी पुण्य स्मृति को नमन किया तथा आत्मा की चिरशांति के लिए प्रार्थना की। पंडित हितेश महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि माता-पिता के प्रति श्रद्धा, सेवा एवं संस्कार भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने धर्म के मार्ग पर चलने और परिवार में प्रेम, सौहार्द एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय गवरी देवी के सादगीपूर्ण, धार्मिक एवं सेवाभावी व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें रिश्तेदारों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गवरी देवी के पुत्र मदन माहेश्वरी, ब्यूरो चीफ, दैनिक नवज्योति, रानीवाड़ा ,अशोक माहेश्वरी, पुत्री सावित्री, पुत्रवधू विद्या महेश्वरी दोहिता किशन शारदा, पोता कुलदीप महेश्वरी सहित परिवार के सदस्य, रिश्तेदार उपस्थित रहे। परिवार की ओर से सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। पूरा आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!