जालोर के लाल ने रचा इतिहास, एनसीसी कैडेट भजन लाल का राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में चयन

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): वीर वीरमदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जालोर के स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र एवं 4 राज सिरोही बटालियन के एनसीसी कैडेट भजन लाल बिश्नोई का राष्ट्रीय राइफल शूटिंग (निशानेबाजी) चैम्पियनशिप के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि से जालोर जिले के साथ-साथ रानीवाड़ा क्षेत्र में भी खुशी की लहर है। रानीवाड़ा तहसील के मौखातरा गांव निवासी भजन लाल बिश्नोई ने बटालियन स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर तक अपनी जगह बनाई। महाविद्यालय में अध्ययन के साथ-साथ वे एनसीसी गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। स्कूली जीवन से ही भजन लाल खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आए हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.मनीष शेखावत ने भजन लाल को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके अनुशासन, समर्पण और कठिन परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि भजन लाल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे। खेलकूद प्रभारी एवं सहायक प्रोफेसर डॉ.प्रताप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होने में महाविद्यालय प्रशासन का पूरा सहयोग रहा है तथा आगे भी उन्हें आवश्यक सुविधाएं और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। भजन लाल बिश्नोई की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार, शिक्षकों, साथी विद्यार्थियों तथा मौखातरा ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने की कामना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!