कोटपूतली (ईशाक खान): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संगठन में एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए, पार्टी के प्रति सदैव समर्पित और कद्दावर नेता कोटपूतली निवासी विष्णु मित्तल को एक बार फिर दिल्ली प्रदेश महामंत्री की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस पुनर्नियुक्ति से दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह की लहर है।
*संगठन के प्रति निष्ठा और अनुभव को मिला सम्मान*
मित्तल को दिल्ली भाजपा के सबसे कर्मठ, मिलनसार और संकटमोचक नेताओं में गिना जाता है। पार्टी के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, संगठनात्मक कौशल और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावों और दिल्ली में संगठन को और अधिक आक्रामक व मजबूत बनाने में विष्णु मित्तल की यह नियुक्ति बेहद अहम साबित होगी।
*बधाइयों का ताँता*
पुनर्नियुक्ति की घोषणा होते ही दिल्ली प्रदेश कार्यालय सहित सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का ताँता लग गया है। वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
*कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर*
मित्तल को पुनः दिल्ली प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उन्होंने मित्तल को बधाई देते हुए कहा है कि उनके कुशल मार्गदर्शन में दिल्ली भाजपा संगठन नए आयाम स्थापित करेगा और पार्टी को एक नई ऊर्जा मिलेगी।"
*मित्तल सहित कार्यकर्ताओं ने जताया नेतृत्व का आभार*
दिल्ली भाजपा के प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल ने उनकी पुनः महामंत्री की नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने भी विष्णु मित्तल जैसे जमीनी और निष्ठावान व्यक्तित्व को पुनः इस महत्वपूर्ण पद पर बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं को पूर्ण विश्वास है कि उनके इस कार्यकाल में पार्टी दिल्ली के हर वर्ग और हर कोने तक अपनी पहुंच को और अधिक सशक्त करेगी।