सूरौठ में 36 मिमी बारिश, बाजार में पानी भरा

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरौठ/करौली (प्रमोद तिवाड़ी): कस्बा सूरौठ एवं क्षेत्र के गांवों में मंगलवार को तीन घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से बाजार एवं निचली बस्तियों में पानी भर गया। सूरौठ तहसील मुख्यालय पर 36 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मंगलवार को इलाके में बारिश का दौर सुबह 8 बजे शुरू हुआ तथा 3 घंटे तक जोरदार बारिश हुई। इसके पश्चात दोपहर बाद भी झमाझम बारिश हुई। गिरदावर लक्ष्मी नारायण शर्मा एवं ऑफिस कानूनगो ओम प्रकाश जाटव ने बताया कि सूरौठ तहसील मुख्यालय पर 36 मिमी बारिश अंकित की गई है। सूरौठ नगर पालिका क्षेत्र के अलावा जटवाडा, धुरसी, बाईजट्ट, रीझवास, जगनत्था, भुकरावली, ताहरपुर, धंधावली, सौंमला, सौंमली, हुक्मी खेडा, ढिंढोरा, खेड़ी हैवत, जटनंगला, शेरपुर, बमनपुरा, खातीपुरा, जगर, हाडौली सहित कई गांवों में जोरदार बारिश हुई। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसान खरीफ की फसल के लिए इस बारिश को फायदेमंद बता रहे हैं। बारिश से तापमान में गिरावट आने से आमजन को गर्मी से भी निजात मिली है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!