रीझवास में अतिक्रमण कर आम रास्ते को किया अवरुद्ध, ग्रामीणों ने प्रशासन से की रास्ता खुलवाने की मांग

AYUSH ANTIMA
By -
0



सूरौठ/करौली (प्रमोद तिवाड़ी): गांव रीझवास में अतिक्रमण कर आम रास्ते को अवरूद्ध करने की शिकायत प्रशासन से की गई है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर एवं हिंडौन पंचायत समिति के विकास अधिकारी को पत्र भेजकर अवरूद्ध रास्ते को खुलवाने की मांग की है। ग्रामीण सोनू गुर्जर, पप्पू गुर्जर, राम हरि, अतर सिंह, गोविंद आदि ने अधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि गांव रीझवास में सरकारी विद्यालय से मोरोली गांव की तरफ जाने वाले मार्ग में कुछ लोगों ने पत्थर डालकर और पानी के गड्ढे बनाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। पिछले 10 दिन से रीझवास मोरोली रास्ता बंद है। रास्ता बंद होने से स्कूल जाने वाले बच्चों, आम राहगीरों और मवेशियों की आवाजाही ठप्प हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द अतिक्रमण हटवाकर राहत दिलाने की गुहार लगाई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!