एक पेड़ मां के नाम' अभियान बना हरित संकल्प, एनएसएस स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर को किया हरा भरा

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद माली): पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय निवाई में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। कार्यक्रम प्राचार्य प्रोफेसर मीनाक्षी बघेल के सानिध्य में आयोजित हुआ, जिसमें हरित परिसर निर्माण और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर मीनाक्षी बघेल ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण देने का संकल्प है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। एनएसएस अधिकारी रूपा चौधरी ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया, जिससे परिसर की हरियाली बढ़ने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान सहायक आचार्य राजेश कुमार मीणा ने स्वयंसेवकों को पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प दिलाते हुए कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षित रखा जाएगा। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!