इंदौर (श्रीराम इंदौरिया): प्रसिद्ध श्री श्री रणथंभौर गणेश मंदिर तिरलाधाम में बुधवार को श्री गुरू पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। श्री गणेशजी का अभिषेक एवं श्री सदगुरूदेव जी तिरलाधाम का पाद पूजन परम्परा अनुसार होगा। श्री सदगुरूदेव भक्त मंडल इंदौर के भक्त भगवती प्रसाद पण्डित ने सम्पूर्ण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जय श्री गणेश परिवार के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री गुरू पूर्णिमा महोत्सव में हजारों की संख्या में भक्त उपस्थित रहेंगे। 29 जुलाई, बुधवार के दिन प्रातः 5 बजे श्री गणेशजी का अभिषेक एवं श्रृंगार होगा। साढ़े दस बजे महा आरती होगी तत्पश्चात 11 बजे श्री सदगुरूदेव जी का पाद पूजन होगा। भक्तगण एवं शिष्य श्री गणेशजी तथा श्री सदगुरूदेव जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। हजारों भक्तों के लिए महाप्रसादी (भोजन) व्यवस्था भी की गई है। इंदौर, धार, उज्जैन, आगर मालवा, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, आलीराजपुर आदि जिलों के अलावा मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र राजस्थान, उप्र सहित अन्य राज्यों से शिष्यगण इस आयोजन में शामिल होंगे।
तिरलाधाम में आयोजित श्री गुरू पूर्णिमा महोत्सव में प्रदेश-देश के हजारों भक्तगण होंगे शामिल होंगे
By -
July 25, 2026
0
Tags: