कांग्रेस के नवनियुक्त जिला प्रवक्ता पुरुषोत्तम बंशीवाल का सर्व समाज के लोगों ने किया सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0

सूरौठ/करौली: जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रवक्ता पुरुषोत्तम बंशीवाल का रविवार को कस्बे के गांधी स्मारक मैदान मे सर्व समाज के लोगों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया।
अभिनंदन कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सचिव राजीव शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बत्तू मेंबर, ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, विश्राम मीणा, केदार मीणा, हरकेश बॉस आदि ने कांग्रेस के नवनियुक्त जिला प्रवक्ता पुरुषोत्तम बंशीवाल का साफे व मालाएं पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता पुरुषोत्तम बंशीवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका वे निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!