पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला):सीकर के गांव गनेडी में भूमाफियाओं द्वारा मंदिर माफी की जमीन कब्जाने को लेकर जो अनैतिक कृत्य को अंजाम दिया है, उसको लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया व कोर कमेटी अध्यक्ष राजस्थान डॉ.राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला ने एक संयुक्त बयान में इस कांड की कड़ी भर्त्सना करते हुए सभ्य समाज पर कलंक बताया है। जो विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उससे स्पष्ट दिखाई देता है कि किस तरह मंदिर के महंत को फंसाने की कोशिश की गई। उन्होंने आगे कहा कि इस घटना को लेकर साधु संतों में आक्रोश है व पुलिस इस केस को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। यदि अपराधियों व भूमाफियाओं पर कठोर कार्यवाही नहीं की गई तो अखिल भारत हिन्दू महासभा इसको लेकर बड़ा आंदोलन करेगी ।
3/related/default