डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर छात्र सम्मेलन आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर बीकानेर के जिला उद्योग संघ सभागार में छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ.सतीश पूनियाँ रहे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री आईदान सिंह भाटी, भाजपा बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, शहर प्रभारी ओम सारस्वत, भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, देहात प्रभारी बलबीर बिश्नोई, शहर युवा संयोजक गजेन्द्र सिंह भाटी, देहात युवा संयोजक प्रदीप सारस्वत, मंचासीन रहे। कार्यक्रम में भाजपा नेता कोजूराम सारस्वत प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल तथा युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता मुरलीधर सैन अंकित तंवर, जयवीर भाटी, गजानंद ओझा, सुशील शर्मा, निशांत गौड, मांगीलाल गोदारा, मुकेश पुनिया, श्रवण कुमावत बड़ी संख्या में युवा शक्ति उपस्थित रही। सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ.सतीश पूनियाँ एवं भाजपा प्रदेश मंत्री आईदान सिंह भाटी ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, व्यक्तित्व, राष्ट्रवादी चिंतन, त्याग एवं योगदान पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे डॉ.मुखर्जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएँ। कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडलां एवं दिलीप सिंह राजपुरोहित ने किया। स्वागत उद्बोधन भाजपा बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने दिया, जबकि अंत में भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!