सहकार सप्ताह के तहत ग्रीन कॉपरेटिव दिवस का हुआ आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): भारत सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय के गठन के 5 वर्श पूर्ण होने के उपलक्ष में 29 जून, 2026 से 06 जुलाई 2026 तक पुरे देष में ’’सहकार सप्ताह’’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार, 4 जुलाई 2026 को केन्द्रीय सहकारी बैंक लि., जालोर प्रांगण में ‘‘ग्रीन कापरेटिव दिवस’’कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाया जा रहा है जो प्रतिवर्ष जुलाई के पहले शनिवार को मनाया जाता है। शनिवार 4 जुलाई 2026 को देश दुनिया मे यह दिवस मनाया जा रहा है। सहकारिता विभाग, राजस्थान सरकार के निर्देशों की पालना में एक पेड़ मां के नाम ‘‘ग्रीन कापरेटिव दिवस’’ के अवसर पर जालोर केन्द्रीय सहकारी बैंक लि., जालोर के प्रधान कार्यालय, उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, जालोर, जिले की क्रय-विक्रय सहकारी समितियां एवं ग्राम सेवा सहकारी समितियों द्वारा वृहत स्तर पर पौधारोपण किया गया। जालोर केन्द्रीय सहकारी बैंक लि., जालोर में अमलतास, गुलमोहर, जामुन पलाश, नींबू और मीठे नीम वृहद स्तर पर सघन वृक्षारोपण किया गया। केन्द्रीय सहकारी बैंक लि., जालोर के प्रबन्ध निदेशक नारायण सिंह चारण, अतिरिक्त अधिषाशी अधिकारी सुभाश चन्द्र जीनगर, मुख्य प्रबन्धक नन्दकिशोर सोनी, वरिष्ठ प्रबन्धक चेनाराम परिहार, नवीन कुमार सक्सैना, योगेश चन्द्र शर्मा, कंचन खण्डेलवाल, प्रबन्धक अमित गहलोत, बैकिंग सहायक मोहित दवे, पारूल गुंजल, सुचैता खत्री सहित बैंक अधिकारी/कर्मचारियों ने सामुहिक वृक्षारोपण करके फोटो सहित जियो टैगिंग किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!