दौसा (गोवर्धन लाल वर्मा): भांडारेज कस्बे में नगर पालिका की घोर लापरवाही के कारण महात्मा गांधी स्कूल के सामने बना खुला नाला आमजन और मवेशियों के लिए खतरा बन गया है। शुक्रवार सुबह इसी नाले में एक आवारा गाय का बच्चा गिरकर फंस गया। स्थानीय युवाओं ने बछड़े को निकालने के लिए तुरंत मदद की। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद सभी ने मिलकर बछड़े को नाले से बाहर निकाला लिया। ग्रामीणों का कहना है कि नगर पालिका ने नाला तो बनवा दिया लेकिन उसे ढका नहीं गया। नाले के चारों तरफ कचरा और गंदगी पड़ी है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यह नाला महात्मा गांधी स्कूल के ठीक सामने है। ऐसे में स्कूल आते-जाते छोटे बच्चे भी कभी भी इसमें गिर सकते हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नाला निर्माण के लिए ठेकेदारों द्वारा नगर पालिका से पूरा भुगतान उठा लिया गया है लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि नाले को तुरंत ढका जाए और लापरवाह ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।
भांडारेज में नगर पालिका की लापरवाही: महात्मा गांधी स्कूल के सामने खुले नाले में गिरा बछड़ा
By -
July 24, 2026
0
Tags: