नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): कस्बा के प्राचीन पीर संज्यानाथजी महाराज मंदिर में पांच दिन से चल रहे एकल अभियान भाग जयपुर के अंचल अलवर के आचार्य अभ्यास वर्ग का शनिवार को समापन समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस पांच दिवसीय वर्ग में कुल 50 सत्र आयोजित किए गए। सत्र में अनुभवी शिक्षकों द्वारा शिक्षण कौशल, संस्कार, शिक्षा, योग, खेल, गीत, संगठन, व्यक्तित्व विकास एवं एकल अभियान की कार्यपद्धति का व्यापक प्रशिक्षण सम्बंधित विषय प्रतिपादित किए गए। वर्ग के मध्य में संभाग समिति से गिरधारी मिश्रा ने प्रशिक्षण वर्ग की सफलता पर सभी प्रशिक्षणार्थियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि वर्ग में प्राप्त अनुभव और प्रशिक्षण को धरातल पर उतारकर विद्यालयों को आदर्श बनाना ही इस अभ्यास वर्ग की वास्तविक सफलता होगी। अंचल अध्यक्ष रमाकांत ने सभी को अभिभावक की भूमिका में किसी भी समस्या के त्वरित समाधान से सबको आश्वस्त किया। श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति सचिव सुनील कुमार शर्मा ने उपस्थित युवा व युवतियों को पर्यावरण महायज्ञ प्रकृति के पांच महाभूतों भगवान अर्थात भूमी, गगन, वायु, अग्नि, नीर या जल तथा महिलाओं में होने वाली खून की कमी के लिए शुद्ध पौष्टिक, अंकूरित दाने, पोषणयुक्त खाना, एवं एक परिवार तीन देववृक्ष बरगद, पीपल, गूलर लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया गया।
एकल अभियान: वार्षिक आचार्य अभ्यास वर्ग का समापन, पर्यावरण संरक्षण एवं पोषण युक्त भोजन के लिए किया प्रेरित
By -
July 25, 2026
0
Tags: