कोटकासिम (जयबीर सिंह): पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा भूतेश्वर मंदिर में सत्संग कार्यक्रम और आध्यात्मिक सवाल जवाब का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों ने अनेक आध्यात्मिक सवाल पूछे जैसे सत्संग का वास्तविक मतलब क्या होता है, भक्ति किसे कहते हैं, पंच विकार कौन-कौन से है, इन सबका सरल शब्दों में धर्मगुरु भास्कर भारद्वाज ने जवाब देते हुए कहा कि जहां भगवान के नाम की चर्चा होती है और सत्य का साथ हो, वही सत्संग है। आत्मा का परमात्मा से मिलन होना भक्ति है। आगे गुरुदेव ने जवाब देते हुए कहा कि काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार यह हमारे जीवन के पंच विकार हैं। सभी लोगों ने गुरुदेव से अपने सवालों का जवाब प्राप्त करके प्रसन्नता महसूस की। इस दौरान पवन उर्फ गोली प्रजापत और पवन योगी द्वारा एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त गण मौजूद रहे।
3/related/default