पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ब्लॉक कमेटी रानीवाड़ा ने नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आए कथित पेपर लीक मामलों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रमीला मेघवाल के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वरधाराम माली के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपखण्ड अधिकारी रानीवाड़ा के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आए 150 से अधिक कथित पेपर लीक मामलों ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य, परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता और देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि सभी कथित पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच कर दोषी व्यक्तियों और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए तथा उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा लिया जाए। कांग्रेस ने दिल्ली में इस मुद्दे को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, संसद में इस विषय पर विस्तृत चर्चा कराने तथा परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की भी मांग की। ज्ञापन में प्रधानमंत्री से भी इस प्रकरण पर छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वरधाराम माली ने कहा कि देश के करोड़ों विद्यार्थियों के हितों, उनके विश्वास और शिक्षा व्यवस्था की गरिमा की रक्षा के लिए इस मामले में शीघ्र, निष्पक्ष एवं न्यायपूर्ण कार्रवाई आवश्यक है। ज्ञापन सौंपने के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता अंबाल चितारा, चन्दन सिंह, अशोक कुमार राणा, पालसमल, केवलचन्द, ग्राम पंचायत सिलासन की सरपंच मंजू देवी, सिलासन प्रशासक सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रानीवाड़ा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!