रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): निकटवर्ती पोमा भील की ढाणी आमपूरा में महिला मंडल बाड़मेर आगोर द्वारा स्व-सहायता समूह की सामुदायिक गतिविधियों के तहत घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू समुदाय की महिलाओं और बालिकाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को सिलाई किट भी वितरित की गई। संस्था का उद्देश्य महिलाओं को कौशल विकास से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में जालौर जिला समन्वयक किरण अवस्थी, क्षेत्र समन्वयक विवेक अवस्थी, जानकी अवस्थी, कमलादेवी, हिमांशु कटारिया, मसराराम तथा जयचंद परमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जालौर मजीराम चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी भाणाराम बोहरा तथा उपसरपंच अलका बोहरा रहे।
रानीवाड़ा में घुमंतू महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू, प्रशिक्षण किट वितरित
By -
July 22, 2026
0
Tags: