बिरला स्कूल डे विंग जूनियर की अतंर सदनीय फुटबॉल प्रतियोगिता में टैगोर सदन विजेता

AYUSH ANTIMA
By -
0



पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शुक्रवार को बिरला स्कूल डे विंग जूनियर में अंतर सदन फुटबॉल प्रतियोगिता के निर्णायक मैच का आयोजन किया गया। आयोजक शारीरिक शिक्षक उमेश कुमार ने बताया कि चारों सदनों के मध्य अंतर सदनीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके निर्णायक मुकाबला टैगोर तथा रमन के मध्य हुआ।दोनों ही सदनों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, कड़े मुकाबले के बाद टैगोर सदन ने रमन सदन को तीन-चार के मुकाबले से पेनल्टी शूट के दौरान हराकर जीत प्राप्त की। प्रतियोगिता में युवान, मानविक, चिरायु, आरव, उदय, एकलव्य आदि ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। तजहर को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक बुपन कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार मेहनत करने वाले ही सफल होते हैं। हमें लगातार आगे बढ़ते रहना चाहिए। खेल को खेल भावना से खेलते रहें, लगातार प्रयत्न करते रहें, खेल में कभी हार नहीं होती व्यक्ति निरंतर सीखता रहता है। अंत में दोनों दलों के द्वारा किए गए प्रयत्न की सराहना की। प्राचार्य धीरेंद्र सिंह ने सदन प्रभारी-शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विजेता खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!