रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): प्रिंस कॉलोनी में धार्मिक वातावरण के बीच शनिवार रात्रि 8:30 बजे श्रीरामचरितमानस के पावन सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सुनील कुमार पीतांबर दास गीगल के निवास स्थान पर होगा। आयोजन में मुख्य व्यास के रूप में प्रख्यात कथा वाचक पंडित ताराचंद भारद्वाज सुंदरकांड का वाचन एवं आध्यात्मिक प्रवचन करेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि सुंदरकांड पाठ के माध्यम से भगवान श्रीराम एवं पवनपुत्र हनुमानजी की महिमा का गुणगान किया जाएगा तथा क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जाएगी। आयोजक ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे शनिवार रात्रि 8:30 बजे सपरिवार आयोजन स्थल पर पधारकर सुंदरकांड पाठ का श्रवण करें, धर्मलाभ प्राप्त कर तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं।
प्रिंस कॉलोनी में शनिवार रात होगा श्रीराम चरित मानस सुंदरकांड पाठ
By -
July 24, 2026
0
Tags: