कोडमदेसर भैरव उद्यान अभियान में महिलाएं बनीं अगुआ, सौंदर्यकरण और रखरखाव की संभालेंगी कमान

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): विश्व प्रसिद्ध श्री कोडमदेसर भैरवनाथ मंदिर परिसर में चल रहे सरोवर जीर्णोद्धार के बाद अब "भैरव उद्यान अभियान" ने रफ्तार पकड़ी है। कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में चल रहे इस चार चरणीय महाअभियान का पहला चरण अंतिम दौर में है, जबकि दूसरे चरण के कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। रविवार के सेवा शिविर में महिला शक्ति की भागीदारी सबसे खास रही। बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने पौधरोपण और स्वच्छता में हिस्सा लेने के साथ-साथ उद्यान के विकास, संरक्षण और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी अपने हाथों में लेने का संकल्प लिया। सोसायटी अध्यक्ष कन्हैया लाल भाटी ने बताया कि जनसहयोग से सरोवर का जीर्णोद्धार लगभग पूरा हो चुका है। अब उद्यान निर्माण, हरियाली बढ़ाना, छायादार व सजावटी पौधे लगाना, पाथवे और बैठने की व्यवस्था पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि कोलकाता, मुंबई, दिल्ली, गुरुग्राम, बेंगलुरु सहित देश-विदेश में बसे भैरव भक्त और प्रवासी बीकानेरवासी आर्थिक मदद के साथ मार्गदर्शन भी दे रहे हैं, जिससे अभियान को मजबूती मिली है। सोसायटी ने भक्तों, महिलाओं, युवाओं और आमजन से पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इस जनहितैषी अभियान में बढ़-चढ़कर जुड़ने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!