जयपुर (मुकेश रामावत): महाराणा प्रताप वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से "स्वराज सम्मान समारोह 2026" का आयोजन शनिवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, न्यू विधानसभा में किया गया। समारोह में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान समाजसेवा, शिक्षा, उद्योग और प्रशासन से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। बीकानेर के थानवी ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के युवा उद्यमी अभिषेक थानवी को उनके उद्योग और उद्यमिता के जरिए देश निर्माण में दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया। फाउंडेशन ने उनके नेतृत्व, नवाचार और सामाजिक कार्यों की सराहना की। आयोजकों ने कहा कि ऐसे सम्मान युवा पीढ़ी को आत्मनिर्भरता और राष्ट्र सेवा की दिशा में प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम का समापन जनकल्याण और समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ।
"स्वराज सम्मान 2026" आयोजित, बीकानेर के उद्यमी अभिषेक थानवी को मिला राष्ट्रीय योगदान सम्मान
By -
July 26, 2026
0
Tags: