बीकानेर (मुकेश रामावत): शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर में मासिक शिविरा पत्रिका के वरिष्ठ संपादक एवं जिला शिक्षा अधिकारी रामसिंह मीणा को शिक्षाविद् एवं साहित्यकार डॉ.कांता मीना द्वारा लिखित काव्य संग्रह कैलाशी की प्रति भेंट की। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मीणा ने कहा कि काव्य संग्रह कैलाशी सागर को गागर में भरती है। यह संग्रह भावनाओं और शब्दों का एक अद्भुत मोती है। हर एक कविता पाठक के दिल को छू लेती है। यह रचना जीवन की गहराई को बड़ी खूबसूरती से बयां करती है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी रामसिंह मीणा, शिक्षक संघ रेसटा के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर विश्नोई, प्रदेश विधि सहलाकार एडवोकेट हनुमान प्रसाद शर्मा आदि उपस्थित रहें।
शिक्षाविद् एवं साहित्यकार डॉ.मीणा द्वारा लिखित काव्य संग्रह कैलाशी की प्रति भेंट
By -
July 02, 2026
0
Tags: