यादव समाज के दिग्गज महेंद्र यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): राजस्थान युवा यादव महासभा की ओर से राजस्थान यादव महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान युवा यादव महासभा के प्रदेशाध्यक्ष मदन यादव ने अपनी टीम एवं पदाधिकारियों के साथ महेंद्र यादव का पारंपरिक राजस्थानी साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने महेंद्र यादव के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, सेवा भावना और संगठन को मजबूत बनाने का संदेश भी दिया गया। समारोह में सुरेंद्र यादव, हरदेव यादव, ओम प्रकाश यादव, रामजीलाल यादव, महेंद्र सिंह यादव, धर्म सिंह यादव, निशांत, मुकेश यादव, गणेश यादव एवं देवी लाल यादव सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!