बीकानेर (मुकेश रामावत): नोखा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में जहरीले पदार्थ वाले बर्तन से पानी पीने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना 3 जुलाई को परिवादी के खेत में हुई। पुलिस के अनुसार इस संबंध में इस्ताक अली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि मुखत्यार अली खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान खेत में मोठ की बुवाई के लिए बीज तैयार किए जा रहे थे, जिनमें जहरीला रसायन मिलाया गया था। काम के दौरान प्यास लगने पर मुखत्यार अली ने अनजाने में उसी बर्तन से पानी पी लिया, जिसमें जहरीला मिश्रण रखा हुआ था। जहरीला पदार्थ शरीर में पहुंचते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर घटना को हादसा माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।
3/related/default