लायंस क्लब झुंझुनू ने डॉ.जेसी जैन के 92वें जन्मदिवस पर मनाया 'सेवा दिवस

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): लायंस क्लब झुंझुनू द्वारा क्लब संरक्षक रहे स्वर्गीय एमजेएफ लायन डॉ.जेसी जैन के 92वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को 'सेवा दिवस' के रूप में मनाते हुए विभिन्न जन कल्याणकारी और सेवा कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चूरू रोड स्थित लायंस भवन में स्थापित स्वर्गीय डॉ.जेसी जैन की प्रतिमा पर क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने डॉ.जैन के समाज सेवा के क्षेत्र में दिए गए अविस्मरणीय योगदान को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

*दिनभर आयोजित हुए विभिन्न सेवा प्रकल्प*

'सेवा दिवस' के तहत सुबह से लेकर शाम तक शहर के विभिन्न स्थानों पर निरंतर सेवा कार्य चलते रहे : 

*भावभीनी श्रद्धांजलि: सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम*

 पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए चूना चौक राणी सती रोड स्थित भिखावाला कुआं के समीप 'डॉ.जेसी जैन स्मृति पार्क' एवं 'इंदिरा पार्क' में सुबह 10 बजे सघन वृक्षारोपण किया गया।

*गौसेवा कार्यक्रम*

 जीव दया की भावना के तहत श्री गोपाल गौशाला झुंझुनू एवं बगड रोड स्थित नंदीशाला में सुबह 10:30 बजे गायों और नंदी महाराज की विशेष सेवा की गई। क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉ.डीएन तुलस्यान के सौजन्य से 'श्री गऊ लड्डू सवामणी' एवं गौ आहार की कडाही का आयोजन किया गया। इसी के साथ नंदीशाला में चींटियों के लिए बाजरा एवं पक्षियों के लिए जुंवार डाली गई। 

*मरीजों को फल वितरण*

स्टेशन रोड स्थित वरदान मेडिजन डॉ.जेन्स क्लीनिक में सुबह 11 बजे स्वर्गीय डॉक्टर जैन को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद वहां उपस्थित मरीजों को वरदान मैडीज़न के संचालक शिवचरण हलवाई एवं विपुल हलवाई के सौजन्य से फल वितरित किए गए।

*विशेष बच्चों को अल्पाहार*

खेमी शक्ति मंदिर परिसर स्थित 'आशा का झरना' स्कूल में सुबह 11.30 बजे मूक-बधिर बच्चों को एमजेएफ लायन एसएन शर्मा के सौजन्य से अल्पाहार वितरित किया गया, जिससे लगभग पचास बच्चे लाभान्वित हुए।

*सड़क सुरक्षा जागरूकता*

आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पंचदेव मंदिर के सामने अपराह्न 12.15 बजे मनोज सिंह टीकेएन के सौजन्य से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमें वाहनों पर रेडियम युक्त स्टीकर लगाए गए तथा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पमप्लेट वितरण किए गए।
आमजन की सुविधा के लिए चौथमल सुनील कुमार पाटोदिया एवं सुनील पाटोदिया वेलफेयर फाउंडेशन के सौजन्य से सूर्य विहार रेलवे अंडरपास के समीप दोपहर 12:30 बजे 5 (पांच) सीमेंटेड विश्राम बेंचों का लोकार्पण किया गया। अन्नपूर्णा रसोई नगर परिषद में प्रभुजनों (जरूरतमंदों) को सांयकाल 6.30 बजे क्लब सचिव एमजेएफ लायन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार के सौजन्य से आदरपूर्वक भोजन/प्रसादम कराया गया। क्लब के जनसंपर्क अधिकारी अशोक सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 'सेवा दिवस' के इन तमाम विभिन्न और भव्य कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संपन्न कराने का जिम्मा एमजेएफ लायन मनोज सिंह टीकेएन एवं लायन महिपाल सिंह को सौंपा गया था। इन्हीं दोनों के कुशल संयोजकत्व में सभी सेवा प्रकल्प सफलतापूर्वक आयोजित किए गए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!