हेमासर फांट हादसे की होगी उच्च स्तरीय जांच, 7 मौतों के बाद मौके पर पहुंची कमेटी

AYUSH ANTIMA
By -
0

श्रीडूंगरगढ/बीकानेर (मुकेश रामावत): 15 जून 2026 को हेमासर फांटे के पास कार और डंपर की भीषण टक्कर में तीन पीढ़ी के 7 लोगों की मौत हो जाने के मामले में अब उच्च स्तरीय जांच शुरू हो गई है। इस दर्दनाक हादसे की गूंज राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची थी। शनिवार को गठित उच्च स्तरीय जांच कमेटी मौके स्थल पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम का मुआयना किया। कमेटी अब इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कारणों, आपातकालीन चिकित्सा सहायता की उपलब्धता और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उपायों पर रिपोर्ट तैयार करेगी।

*कमेटी में ये अधिकारी रहे शामिल*  

जांच टीम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रत्नू, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता एवं सदस्य सचिव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पुखराज साध और पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता शामिल थे। इस दौरान उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव सहित कई अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। कमेटी दुर्घटना का उत्तरदायित्व निर्धारित कर अपनी रिपोर्ट जल्द प्रशासन को सौंपेगी, ताकि आगे इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!