खैरथल (अमित शर्मा): शहर में जलदाय विभाग की मनमानी के चलते वार्ड नं 16, 17, 18, 19 पेट्रोल पंप के पीछे मातोर रोड, हीरो होंडा शोरूम वाली गली, घीसाराम मार्ग कॉलोनी में 6 दिन से जलदाय विभाग की पाइपलाइन लीकेज सही नहीं होने से वार्डवासी बूंद बूंद पानी को तरस गए हैं। वार्डवासियों के अनुसार 6 दिन से वार्डों में पेयजल समस्या बनी हुई है। अधिकारी एवं कर्मचारी के फोन स्विच ऑफ आ रहे हैं या रिसीव नहीं करते हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि जलदाय विभाग के अधिकारी/कर्मचारी द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं दिया जा रहा है, जिससे वार्डों में पेयजल की समस्या गंभीर बन गई है। लोग महंगे भाव के टैंकर गिरवाने को मजबूर हो रहे हैं। जलदाय विभाग की ओर से गर्मियों में फ्री सेवा टैंकर वार्डों में लगाए गए थे परंतु वह भी अब बंद कर दिए गए हैं, जिससे परेशानी और बढ़ गई है। वार्डवासियों ने बताया कि आए दिन जलदाय विभाग की पाइपलाइन लीकेज या पाइप फटना, पानी का बोरवेल जलना आम बात हो गई है। कभी मोटर खराब हो जाती है, आए दिन परेशानी लोगों को भुगतनी पड़ रही है। लोगों ने जल्द से जल्द पेयजल व्यवस्था सुचारु करवाने की मांग की है।
जलदाय विभाग की लापरवाही से 6 दिन से वार्डों में पेयजल संकट लोग बूंद बूंद पानी को तरसे
By -
July 21, 2026
0
Tags: