जहरीले सांप के काटने से 27 वर्षीय युवक की मौत, गांव में शोक की लहर

AYUSH ANTIMA
By -
0


नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): कस्बे के बलाईयो मोहल्ले में जहरीले सांप के काटने से 27 वर्षीय विशाल सिरोहिवाल पुत्र सुरेश चंद की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार विशाल सिरोहिवाल सोमवार सुबह घर के पीछे खेत में पेशाब करने गया था। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने काट लिया। चीख सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे आनन-फानन में नारायणपुर सीएचसी लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि विशाल मिलनसार और मेहनती स्वभाव के थे। बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने जहरीले सांप काटने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!