सिकराय/दौसा (गोवर्धन लाल वर्मा): क्षेत्र में कड़ी की कोठी पर स्थित भजाक सोलर प्लान्ट पर दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा के 68वें जन्मदिन पर 68 पौधे लगाकर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान ओमप्रकाश घूमणा ने बताया कि सांसद मुरारी लाल मीणा सर्व समाज के लोकप्रिय नेता है, मुरारी लाल स्वयं प्रकृति प्रेमी है। प्रत्येक वर्ष उनके जन्मदिन पर कार्यकत्ताओं द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर व्यर्थ खर्चा नही करना चाहिए और जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए पौधारोपण कार्यक्रम करना चाहिए, साथ ही उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इससे पर्यावरण का संरक्षण होगा। इस अवसर पर ओमप्रकाश घूमणा ने एक दूसरे कार्यकर्त्ता को मिठाई खिलाकर सांसद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। मौके पर ओमप्रकाश घूमणा, काना मीना, राजेश चेची, आजाद, धर्मेंद्र, कमल मीणा, सन्तोष मीना, संजय घूमणा, गीता, रमेशी एवं दर्जनों महिलाये मौजूद रही।
3/related/default